रायबरेली -मामूली बात को लेकर हुआ विवाद लोहे की रॉड से घर में घुस कर हमले का आरोप

रायबरेली -मामूली बात को लेकर हुआ विवाद लोहे की रॉड से  घर में घुस कर हमले का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोहल्ले में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोग घर में घुसकर लोहे की रॉड से हमला कर दिए, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक व्यापारी नेता समेत दो अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की है।
वहीं इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।