Raibareli-ड्यूटी लगाने से नाराज दो डॉक्टरों दे दिया इस्तीफा

Raibareli-ड्यूटी लगाने से नाराज दो डॉक्टरों दे दिया इस्तीफा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से संविदा पर जिला अस्पताल में तैनात दो फिजीशियन चिकित्सकों ने इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि चिकित्सकों ने ओपीडी के साथ ही



की संख्या घटकर दो रह गई है। सीएमएस ने शासन को पत्र भेजकर फिजीशियन चिकित्सकों की मांग की है।

जिला अस्पताल में एनएचएम से डॉ. अशोक कुमार व डॉ. प्रांजल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा डॉ. अशोक वर्मा व डॉ. प्रदीप वर्मा रेगुलर चिकित्सक के रूप में तैनात हैं। अब तक फिजीशियन चिकित्सकों की संख्या चार थी। मरीज भी इसी विभाग में ज्यादा आते हैं। फिजीशियन डॉ. अशोक व प्रांजल ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में स्पष्ट किया है कि काम अधिक होने के कारण वह काम करने में समर्थ नहीं हैं। आरोप है कि ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी गंभीर मरीज के आने पर आना पड़ता है। दोनों चिकित्सकों ने पहले से ही इमरजेंसी में ड्यूटी न करने की चेतावनी दी थी।इमरजेंसी में ड्यूटी लगाने पर दिया इस्तीफा,इस्तीफे के बाद फिजिशियन चिकित्सको की संख्या घटकर दो रह गयी है सीएमएस ने शासन को पत्र भेजकर फिजीशियन की मांग की है दो फिजीशियनों के इस्तीफे के बाद ओपीडी में काम प्रभावित हो गया है। ओपीडी में सिर्फ दो फिजीशियन चिकित्सक ही बचे हैं। इस्तीफा देने वाले चिकित्सक मंगलवार को ओपीडी में नहीं बैठे। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सीएमएस ने शासन को पत्र भेजा है। सीएमएस डॉ. महेंद्र ने बताया कि दो चिकित्सकों ने इस्तीफा दिया है। दो रेगुलर फिजीशियन काम कर रहे हैं। इससे ओपीडी में दिक्कत नहीं है। शासन को पत्र भेज चिकित्सकों की मांग की गई है।