पंचायत चुनाव : वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बिड प्रकाशित

पंचायत चुनाव : वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बिड प्रकाशित

-:विज्ञापन:-



 इच्छुक फर्मे निविदा में ले सकते है भाग :अंजू लता


रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु आयोग के मानक के अन्तर्गत सामान्य निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रिया के दौरान प्रमुख घटनाओं की वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराने हेतु जेम पोर्टल पर जेम बिड संख्या GEM/2026/B/7329425 दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रकाशित कर दी गयी है, बिड बंद होने की तिथि 17 मार्च 2026 समय अपरान्ह 14:00 बजे तथा बिड खुलने की तिथि 17 मार्च 2026 को समय अपरान्ह 14:30 बजे है तथा उपरोक्त व्यवस्थाओं की कुल अनुमानित लागत रू० 20,00,000/- (मु० बीस लाख मात्र) है। इच्छुक फर्मे/संस्था जेम पोर्टल पर आमंत्रित उपरोक्त जेम निविदा में भाग ले सकते हैं। इस निविदा में जेम के नियम एवं शर्तों के साथ-साथ इस कार्यालय द्वारा निर्धारित बिड की शर्ते (ATC) लागू होगी। सक्षम प्राधिकारी को बिना कारण बताये निविदा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।