ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए आगरा की 146 इकाइयां तैयार
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के बाद अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजनगरी आगरा में इन्वेस्टर्स समिट के लिए किये गए एमओयू पर निवेशकों ने प्रोजेक्ट कार्य शुरू करने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों तेज कर दी हैं। आगरा में 146 प्रोजेक्ट रेडी टू जीसीबी है।

rexpress
