रायबरेली-खरौली गाँव के पास कार की टक्कर बाइक सवार पिता पुत्र घायल,,,,

रायबरेली-खरौली गाँव के पास कार की टक्कर बाइक सवार पिता पुत्र घायल,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-पूरे निधान मजरे खरौली गाँव के पास कार की टक्कर बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गये, जिन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सरायंभान गाँव निवासी दिनेश कुमार 36 वर्ष अपनी पत्नी संगीता देवी व 5 वर्षीय बेटे अमन को बाइक से लेकर अपनी रिश्तेदारी मोखरा से मंगलवार की दोपहर बाद घर वापस लौट रहा था, तभी पूरे निधान गाँव के पास कार की बाइक से टक्कर हो गई, घटना में बाइक से गिरकर पिता पुत्र घायल हो गये, जिन्हें राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे, जिनका उपचार किया गया है।