बैसवारे के लाल अभिनव यादव ने बढ़ाया मान, बने बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट

बैसवारे के लाल अभिनव यादव ने बढ़ाया मान, बने बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट
बैसवारे के लाल अभिनव यादव ने बढ़ाया मान, बने बीएचयू के गोल्ड मेडलिस्ट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

अभिनव ने बढ़ाया माता-पिता का मान, बीएचयू के बने गोल्ड मेडलिस्ट

अटेवा के जिला संरक्षक राजेश यादव के पुत्र अभिनव यादव ने स्नातक ऑनर्स (भूगोल) में पाया पहला मुकाम

पहला स्थान हासिल करके अपने विषय स्नातक ऑनर्स (भूगोल) में रहे स्वर्ण पदक विजेता

बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव यादव का जेएनयू में हैं टीचिंग करने का सपना



रायबरेली-बाढ़े पूत पिता के धर्मा, खेती उपजे अपने कर्मा… जी हां ये लाइने अटेवा के जिला संरक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ डलमऊ के महामंत्री राजेश यादव के पुत्र अभिनव यादव पर बिल्कुल सटीक बैठती है। अभिनव यादव ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय  (बीएचयू) में स्नातक में गोल्ड मेडल हासिल करके न सिर्फ अपना नाम ऊंचा किया गया है बल्कि कलम, कृपाण की धनी बैसवारे की भूमि के साथ ही अपने परिवार का भी मान बढ़ाया है।
लालगंज क्षेत्र के पूरे बिन्दा सिंह मजरे कोरिहरा गांव निवासी शिक्षक राजेश यादव के पुत्र अभिनव यादव ने बैसवारे का मान बढ़ाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। अभिनव की माता बीना यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय चांदाटीकर और पिता राजेश यादव डलमऊ ब्लॉक के खपराताल में सहायक अध्यापक है। अभिनव इस समय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक ऑनर्स (भूगोल) की पढ़ाई कर रहे थे। अपने अथक प्रयास और मेहनत ने अभिनव ने अपने विषय में पहला स्थान हासिल करके क्षेत्र का नाम ऊंचा किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हुए दीक्षांत समारोह के दौरान अभिनव को विवि कुलाधिपति एवं भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार पद्मश्री अजय कुमार सूद के हाथों स्वर्ण पदक दिया।
बीएचयू के 103वें दीक्षांत समारोह के दौरान स्नातक ऑनर्स (भूगोल) में पहला स्थान हासिल करने वाले अभिनव यादव का आगे चलकर जेएनयू व बीएचयू में टीचिंग करने का इरादा है। अभिनव ने बताया कि भूगोल विश्व में एमए और पीएचडी करके एकेडमिक में ही अपना भाग्य आजमाना है। अभिनव अपने उसी इरादे पर आगे चल भी पड़े हैं। अभिनव अपनी इस उपलब्धि पर माता-पिता, गुरूजनों के साथ ही साथ ही अपने क्षेत्रवासियों को श्रेय दिया है।
अभिनव की इस उपलब्धि पर अटेवा के जिला संयोजक इरफान अहमद, अखिलेश सिंह, अंजनी मौर्य, राजकुमार गुप्ता, प्रकाशचंद्र यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक समर बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, महामंत्री सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शैलेष यादव, जिला उपाध्यक्ष सतेश सिंह, अविनाश यादव, अभिनव सिंह, कृष्ण कुमार यादव आदि लोगों ने खुशी व्यक्त की है।