रायबरेली-घर से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव,,,,

रायबरेली-घर से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-घर से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव ।
चेहरे पर मिले चोट के निशान हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के धनेही मजरे मवई गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर सड़क के किनारे रक्तरंजित अवस्था में एक अधेड़ का शव मीला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू किया तो शव की शिनाख्त धनेही गांव के त्रिलोकी यादव के रुप में हुई जिनके शरीर पर डंडे से चोट के गहरे निशान पाया गया चेहरा को किसी भारी लकड़ी से कुचला गया पास में ही खून से सना लकड़ी का चैला पड़ा मिला।गांव के कुछ लोगों ने बताया कि कल रात त्रिलोकी यादव और उसके पुत्र संजय के साथ लड़ाई झगड़ा होने की आवाज सुनाई पड़ी थी तब से उसका लड़का संजय फरार है ।  मृतक का घर गांव से तीन सौ मीटर दूर अपने खेत पर बनी कोठरी में अकेले रहता था और भरण पोषण के लिए ट्रैक्टर चालक का कार्य करता था । सूचना पर  जांच पड़ताल करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि धनेही गांव में मिले अधेड़ के शव की शिनाख्त गांव के ही त्रिलोकी यादव के रुप में हुई है गांव वालों से मिली जानकारी से ज्ञात हुआ है की कल रात को पिता पुत्र में पैसे को लेकर मारपीट हुई है । जो अभी फरार है। बेटे को हिरासत में ले कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है ।