विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को बताई गई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को बताई गई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को बताई गई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-राम जी राय

क्षेत्र के पाल्ही पुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास कार्यों एवं उनकी उपलब्धियां को ग्रामीणों को बताया गया। विकासखंड सलोन के पाल्ही पुर गांव में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें वैन पर लगे एलसीडी के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की चलाये जा रहे  विकास कार्यों को बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों को भी बताया गया। इस मौके पर उपस्थित राजेंद्र चतुर्वेदी, अजय विश्वकर्मा,चंद्रशेखर सिंह अक्षत पटेल, दीपक यादव,व ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह, समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।