कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, त्रिपुरा और असम के लिए अहम फैसला
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने बताया कि किसानों के आर्थिक हितों के ध्यान में रखते हुए सरकार ने नारियल का एमएसपी लागत और पचास फीसदी देनें का फैसला लिया गया है। यह साल 2014 की तुलना में दोगुना हो गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “2024 के लिए एमएसपी (कोपरा के लिए) तय कर दिया गया है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वर्ष 2024 के लिए मिलिंग कोपरा (नारियल) के लिए एमएसपी 2023 से अधिक होगा। मिलिंग कोपरा का एमएसपी 300 रुपये प्रति क्विंटल और बॉल कोपरा के लिए 250 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।”

rexpress 