सीएम योगी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता में लगातार हो रहा इजाफा, आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार
![सीएम योगी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता में लगातार हो रहा इजाफा, आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार](https://raebareliexpress.in/uploads/images/image_750x_64890a540ffe0a.jpg.jpg)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सीएम योगी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @myogiadityanath ने 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लिया।
ट्विटर पर इस संख्या को पार करने वाले वह पहले सीएम हैं। सीएम योगी ने यह आंकड़ा 8 वर्षों के अंतराल में प्राप्त किया है। उन्होंने सितंबर 2015 में ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल की शुरुआत की थी। उस वक्त वह सांसद थे। 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद जिस तरह उन्होंने प्रदेश में विकास और सुशासन के साथ ही कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार करके दिखाया, उसके बाद उनकी लोकप्रियता में गुणात्मक वृद्धि देखी गई।
सीएम योगी ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी लोगों से संवाद करते रहते हैं। वो ट्विटर समेत फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी सोशल मीडिया एप कू पर काफी एक्टिव हैं। उनकी गिनती सोशल मीडिया पर सर्वाधिक एक्टिव सीएम और राजनेता के रूप में होती है।
![](https://raebareliexpress.in/uploads/gallery/image_500x_62530759cf256.jpg)
![](https://raebareliexpress.in/uploads/gallery/image_500x_667d257c1babd.jpg)
![](https://raebareliexpress.in/uploads/gallery/image_500x_66d0bc49d9929.jpg)
![](https://raebareliexpress.in/uploads/gallery/image_500x_679e509761852.jpg)