Raibareli-56 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Raibareli-56 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747
 



रायबरेली- बछरावां-थाना बछरावां व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण अंकित कुमार पुत्र प्रदीप सिंह ,मोहित कुमार पुत्र रमेशचन्द्र निवासीगण सकोती टांडा जनपद मेरठ , अक्षय पुत्र धर्मेन्द्र निवासी उद्दयपुर तहसील बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ,उमर हयात पुत्र आजम निवासी बल्ला शेरपुर तहसील धामपुर जनपद बिजनौर को 56 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 अदद ऑटो वाहन संख्या OD10B9076(तश्करी में प्रयुक्त) के साथ थाना क्षेत्र के दिव्यांशी ढाबा कन्नावां के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा  एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । तश्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा-207 मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया है।पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग यह गांजा उड़ीसा राज्य के झारसूगड़ा से कम दामो मे खरीदकर उत्तर प्रदेश राज्य में लाकर बेचते थे जिससे हमे काफी मुनाफा होता था जिसे हम आपस में बांट लेते थे। ऑटो वाहन का इस्तेमाल इसलिए करते थे ताकि किसी को हम पर शक न हो । आज भी हम यह गांजा उड़ीसा से ला रहे थे तभी आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया।  
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम यादवेन्द्र बहादुर क्षेत्राधिकारी महराजगंज ,थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार राय थाना बछरांवा ,उ0नि0 पवन कुमार सिंह एसटीएफ लखनऊ उ0नि0 श्री हरिमोहन सिंह थाना बछरावा, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र तिवारी एसटीएफ लखनऊ, मुख्य आरक्षी रमेश सिंह थाना बछरावां आरक्षी सूरज कुमार एसटीएफ लखनऊ,आरक्षी सुधीर कुमार एसटीएफ लखनऊ,आरक्षी चालक मौजूद रहे।