रायबरेली-बीएचयू एनसीसी टुकड़ी का ऊंचाहार में हुआ जोरदार स्वागत..

रायबरेली-बीएचयू एनसीसी टुकड़ी का ऊंचाहार में हुआ जोरदार स्वागत..

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- आजादी का 75 वां जश्न मनाने के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीएचयू एनसीसी की महिला सैनिक छात्रों द्वारा गुहाटी से दिल्ली तक साईकिल यात्रा कर रही हैं जहां परेड में पीएम नरेन्द्र मोदी उन्हे झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के क्षेत्र के रेस्टोरेंट पहुंचने के दौरान एनटीपीसी स्थित विद्यालय की एनसीसी सैनिक छात्राओं ने उनका स्वागत किया है।
          बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस की एनसीसी महिला सैनिकों द्वारा आज़ादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में उत्सव मानया जा रहा है। जिसमें उनका उद्देश्य महिला सशक्ति बनाना और उन्हें जागरूक करना शामिल है। एनसीसी की महिला सैनिक छात्राओं द्वारा गुहाटी से दिल्ली तक साईकिल से यात्रा की जा रही है जिसमें चार राज्य आसाम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश शामिल है। यात्रा की दूरी कुल 2107 किलोमीटर है। साईकिल यात्रा में महिला सैनिक छात्रा स्मिता पटेल, मुस्कान, अमीषा, हिमांशी, संध्या, दिव्यांशी, कुसुमा, शिवांगी यादव, सितारा, श्रुति समेत कुल 14 महिला सैनिक छात्राएं शामिल हैं। बताते हैं कि दिल्ली में गणतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में एनसीसी की महिला सैनिक छात्राओं की साईकिल यात्रा पहुंचकर समाप्त होगी जहां परेड में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शुक्रवार की दोपहर में यात्रा के क्षेत्र में एक रिस्टोरेंट पहुंचने पर एनटीपीसी स्थित चिन्मया विद्यालय की सीटीओ निशा राय की देखरेख में एनसीसी के छात्र छात्राओं ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए स्वागत किया। महिला सैनिक छात्राओं की सुरक्षा में पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई गई है। जिसमें सूबेदार आरके यादव 18 यूपी एनसीसी बटालियन जिन्होंने प्रयागराज से ऊंचाहार तक गाइड किया, सीओ कर्नल विक्रमादित्य पाल 66 बटालियन ,जगमोहन सिंह समेत भारी सुरक्षा कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से शामिल हैं।