रायबरेली-ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य शुभारंभ

रायबरेली-ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य शुभारंभ
रायबरेली-ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद की विधानसभा सलोन अंतर्गत विकास खण्ड डीह के ग्राम पूरे बुधई में आयोजित “एकता क्रिकेट टूर्नामेंट” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उनमें अनुशासन, टीम भावना व खेल कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।
टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त