Raibareli-खेत मालिक को बटाई वालों ने पीटा

Raibareli-खेत मालिक को बटाई वालों ने पीटा

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392747







रायबरेली-बछरावां-रैन के रहने वाले उदय राज पुत्र रामप्रताप, वीरभान पुत्र रामप्रसाद, सोनी पत्नी वीरभान, सुमन पुत्र रामप्रताप ने अपने पाँच बीघा खेत बरुहुवा गुरुबख्शगंज निवासी विवेक सिंह को तीन वर्ष पूर्व बैनामा कर दिया । तब से उक्त लोगों को ही विवेक ने खेतों को बटाई पर दे रखा था । सोमवार शाम विवेक अपने साथी सुभाष के साथ ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर रहे थे । तभी उक्त लोग पहुँच गए । और बटाई की बात को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी शुरू हो गई । कुछ ही देर में उक्त लोगों ने लाठी डंडो से खेत मालिक व उसके साथी पर हमला कर दिया । किसी तरह दोनों जान बचाकर भाग निकले । हमले में सुभाष को का दाहिना हाथ फैक्चर हो गया। जिसका सीएचसी में इलाज किया गया । मंगलवार को खेत मालिक विवेक सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। मारपीट की हुई घटना का वीडियो खेत मालिक विवेक सिंह के पास मौजूद है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उक्त बटाईदार व उनके घर की महिलाओं के द्वारा किस प्रकार दौड़ा कर अभद्रता की जा रही है । भागते समय विवेक ने घटना का वीडियो बनाया है। थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।