रायबरेली-ढाबा संचालक की गुंडई एवं दबंगई का मामला आया सामने

रायबरेली-ढाबा संचालक की गुंडई एवं दबंगई का मामला आया सामने

-:विज्ञापन:-




मामूली विवाद को लेकर ढाबा संचालक ने ट्रक चालक के सिर पर फरसे से किया वार, हालत गंभीर


सिर के ऊपर हाथ आ जाने से कटा हाथ, पुलिस कर रही घटना की जांच पड़ताल


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंदनगंज गांव में स्थित चौहान ढाबा से एक दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है, जब खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद में ढाबा संचालक के द्वारा एक ट्रक चालक के ऊपर फरसे से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उक्त स्थान पर मौजूद अन्य ट्रक चालको के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि घायल ट्रक चालक सूरज पुत्र किशन निवासी अहीर टोला जनपद इटावा जो की सोमवार की देर रात तकरीबन 10:00 बजे के आसपास कुंदनगंज स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अपने वाहन को माल लोडिंग के लिए खड़ा कर पास में ही स्थित चौहान ढाबे पर अपने अन्य ट्रक चालक साथियों के साथ खाना खाने के लिए चला गया, तभी उक्त ढाबे पर खाने के दौरान घायल उक्त ट्रक चालक एवं वहां के कुछ कर्मचारियों के बीच मामूली विवाद को लेकर बहस हो गई, बहस बढ़ती देख ढाबा के संचालक ने मौके पर पहुंच कर अपने कर्मचारियों के साथ ट्रक चालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जब विवाद बढ़ गया तो ढाबा संचालक के द्वारा ट्रक चालक सूरज के सिर पर फरसे से हमला कर दिया गया, तभी हमला होता देख ट्रक चालक के द्वारा सिर पर हाथ लगा लिया गया, जिससे उसका हाथ कट गया। इसके पश्चात उक्त ढाबे में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया और वह ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उक्त ढाबे पर मौजूद उसके अन्य ट्रक चालक साथियों के द्वारा तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अस्पताल स्टाफ के द्वारा उक्त घटना की सूचना पी आई माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परंतु सवाल यह उठता है कि मामूली विवाद के दौरान ढाबा संचालक द्वारा ट्रक चालक के ऊपर किए गए इस जानलेवा हमले का मामला कहीं न कहीं ऐसे लोगों के ऊपर से कानून एवं पुलिस का भय खत्म करते हुए उनकी गुंडई एवं दबंगई का पूर्ण रूप से नजारा पेश कर रहा है। जो मौजूदा सरकार की अपराध मुक्त प्रदेश की नीति पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।