रायबरेली-अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग घायल...

रायबरेली-अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग घायल...

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली-क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग घायल हो गये, जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली घटना कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर सनबिरवन गाँव के पास की है, जहां मंगलवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार सतीश तिवारी 35 वर्ष निवासी भगौतीपुर थाना गदागंज गम्भीर रुप से घायल हो गया, राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दूसरी घटना ऊंचाहार खरौली मार्ग पर कंदरावां चौराहे के पास की है, जहां मंगलवार की रात अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार मुनीश कुमार 25 वर्ष निवासी पूरे लोक सिंह मजरे खरौली गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।