नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय कार्य के लिए गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय कार्य के लिए गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

-:विज्ञापन:-

नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा. भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. लक्ष्मी सिंह बेहद साहसिक और बहादुर पुलिस अधिकारी हैं. नोएडा में तमाम संगठित अपराधों को नियंत्रित करने में लक्ष्मी सिंह की भूमिका बेहद सराहनीय रही है.

चाहें साइबर सुरक्षा से जुड़ा मामला हो, या प्रतिबंधित नशाखोरी पर अंकुश लगाने के नोएडा पुलिस के प्रयास, इनमें से अधिकांश अभियानों की नेतृत्वकर्ता लक्ष्मी सिंह रहीं है. नोएडा की बतौर पुलिस आयुक्त कमान संभालने के बाद ही काफी हद तक गंभीर अपराधों का ग्राफ गिरा है. यही वजह है कि उन्हें इन सभी कामों के लिए भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है.

लक्ष्मी सिंह के सम्मानित होने से पूरे पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस आशय की घोषणा होते ही तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लक्ष्मी सिंह को सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अफसर, पुलिस अफसर, राजनेता व पत्रकार द्वारा बधाईयों का तांता लगना शुरु हो गया है.

बता दें कि उत्कृष्ट सेवा पदक “हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देशभर के पुलिस बल, अर्धसैनिक बल व सैन्य बल के कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कामों व सराहनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है. इस पदक के लिए अपने सेवा में कम से कम 15 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण अधिकारियों व कर्मचारियों को इस पदक से सम्मानित किया जाता है.”