रायबरेली-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई

रायबरेली-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 




ऊंचाहार-रायबरेली कस्बा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी द्वारा सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा। रथ पर विराजमान माता जानकी के साथ श्रीराम लक्ष्मण आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के बच्चों के साथ नगर के सैकड़ो लोग यात्रा में शामिल रहे।
       अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने को लेकर लोग सहित हैं। शोभा यात्रा कस्बा स्थित रामलीला मैदान से गाजे बाजे व डीजे के साथ रामलला पूजित अक्षत कलश को लेकर राम भक्त नगर में निकले तो घरों की छतों से लेकर सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। यह यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर बस स्टॉप, गंदा नाला का पुल होते हुए कस्बा चौराहा पहुंची। और थाना रोड होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह पुलिस बल के साथ यात्रा में शामिल रहे। राम भक्त भी हाथों में जय श्री राम व हनुमान का झंडा लेकर चल रहे थे। इस मौके पर जितेंद्र बहादुर सिंह, (साधु भय्या)कृष्ण चंद्र जायसवाल, प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह, अध्यापक दुर्गेश मिश्र, छोटेलाल तथा पूर्व चेयरमैन सुशीला मौर्या, प्रमोद गुप्ता,ओम प्रकाश साहू,अभिलाषचन्द कौशल,मनीष कौशल,शैलेन्द्र गुप्ता, राजेंद्र,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक राकेश सह जिला कार्यवाह अंकित गौ सेवा प्रमुख राहुल जी वी बालकृष्णन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।