रायबरेली-स्वामी विवेकानंद जी का161वा जन्मोत्सव दिवस मनाया गया,,,

रायबरेली-स्वामी विवेकानंद जी का161वा जन्मोत्सव दिवस मनाया गया,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार-रायबरेली-दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण  एवं राजा भगीरथ की तपोस्थली गोकना घाट पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत, सनातन धर्म की मसीहा स्वामी विवेकानंद जी का161वा जन्मोत्सव मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में कड़ाके की ठंड के बावजूद विधिवत मनाया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया गया आरती ,पूजन ,दीपदान कर उनको याद किया गया उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने  की शपथ ली गई ।उससे पूर्व समिति द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विचार व्यक्त करते हुए संस्था के सचिव व मुख्य पुजारी पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने द्विवेदी ने कहा युवाओं के प्रेरणा स्रोत, सनातन धर्म की मुख्य सचेतक, कलयुग के महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी हम सभी को, खासकर युवाओं को उनसे  प्रेरणा लेकर अपनी शिक्षा ,स्वास्थ्य, चरित्र और अपने  कार्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए अंत में उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो, जागो और आगे बढ़ो उक्त अवसर पर आचार्य रामबंश  तिवारी, उमेश द्विवेदी, अर्पित कुमार, राम प्रकाश दीक्षित, भूसू माली, सोमेश कुमार, शिवा,कल्लू अग्रहरि विवेक कुमार सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।