सोने का रथ होगा.. धनतेरस पर आंगन में बनाएं मां लक्ष्मी के पगलियों से लेकर कलश-दीप की शानदार रंगोली
दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है, बेशक ही दिवाली की धूम, परिवार संग मिल बैठकर रंग जमाना, और घर की साज सज्जा करने का अपना ही मजा होता है।ऐसे में धनतेरस के शुभ अवसर पर भी घर आंगन का श्रृंगार करना बहुत ही शानदार माना जाता है। घर, आंगन, मंदिर के शानदार फेस्टिव अवतार के लिए यहां देखें हैप्पी धनतेरस की बेहतरीन रंगोली डिजाइन्स। जिन्हें बिगिनर्स से लेकर बड़े बड़े प्रोफेशनल्स तक बढ़िया लुक में बना सकते हैं।
धनतेरस के शानदार अवसर पर आंगन में प्यारी रंगोली बनानी है, तो चोकोर स्टाइल की ये सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली रंगोली बनाई जा सकती है। कमल का फूल, सिक्कों से भरा कलश और दीया आपके आंगन की शोभा बेशक बढ़ा देगा।
धन-धान्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर में प्यारी सी धनतेरस की रंगोली बनानी है, तो प्रोफेशनल्स के लिए ये रॉयल लुक की रंगोली गजब ढाएगी। आप इस रंगोली के आस पास फूलों का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
बिगिनर्स के लिए रंगोली खोज रहे हैं, तो फिर ये वाली रंगोली का डिजाइन बनाया जा सकता है। आप आसानी से उंगलियों का इस्तेमाल कर अच्छी सी डिजाइन बना सकते है।
धनतेरस के लिए रंगोली का ये वाला डिजाइन भी बेहतरीन लगेगा, आप इस रंगोली में अपनी पसंद के रंग भर सकते है। और इसमें सोने के सिक्के वाले कलश के साथ फूल और मां लक्ष्मी के पगलिये भी बना सकते हैं।
मां लक्ष्मी की दिव्यता वाली ये रंगोली भी कुछ कम नहीं है, आप कमल के फूल जैसा रंग चुनकर दिवाली से लेकर धनतेरस तक पर भी बना सकते हैं।
शुभ धनतेरस की सिंपल सी रंगोली खोज रहे हैं, तो गेट के बाहर ये वाली रंगोली जरूर ही बना लें। साथ ही साथ आप इस रंगोली को चूड़ियों की मदद से भी बना सकते हैं।

rexpress 