भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बांटे गए गैस कनेक्शन

भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बांटे गए गैस कनेक्शन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

लखनऊ । न्यू हैदराबाद क्षेत्र के काल्विन कॉलेज वार्ड में भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पीएम स्वनिधि योजना, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना ,स्वास्थ्य शिविर, आधार कार्ड योजना से जुड़ी जानकारियां जनता से साझा की गईं । साथ ही उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वार्ड के पार्षद प्रमोद सिंह 'राजन' ने दो दर्जन लाभार्थियों को मुफ्त में एलपीजी, गैस, चूल्हा, रेगुलेटर आदि बांटा । श्री राजन ने बताया कि भारत सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है । भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को ढूंढना और प्रत्यक्ष जाकर उन योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। यात्रा के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन व सामान वितरित किया गया है ।