SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav आज करेंगे प्रेसवार्ता, चाचा Shivpal Yadav को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान !

SP अध्यक्ष Akhilesh Yadav आज करेंगे प्रेसवार्ता, चाचा Shivpal Yadav को लेकर कर सकते हैं बड़ा ऐलान !

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनितिक सरगर्मी जोरों पर हैं। सभी पार्टियां अपने अपने क्षेत्र को मजबूत करने में लगी हुई हैं। जहाँ एक तरफ भाजपा अपने कामों को जनता तक पहुँचाने का काम कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की भूमिका में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के सामने आवाज उठा रही हैं।

बृहस्पतिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ कार्यालय से प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि सपा प्रमुख आज चाचा शिवपाल यादव को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उनके पद या जिम्मेदारियों के बारे में बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ सकती हैं।

गौरतलब हैं कि मैनपुरी और खतौली में उपचुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नए रंग में नजर आ रहे हैं। इन दिनों आक्रामकता के साथ सरकार की गलत नीतियों और जनता की परेशानियों को उठा रहे हैं। साथ ही साथ वे संगठन को मजबूत करने के लिए वे इन दिनों कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं। हर जिले का दौरा करते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन रहे हैं।