रायबरेली की प्रो० रीता रानी वियतनाम में 'बेस्ट टीचर अवार्ड' से हुई सम्मानित

रायबरेली की प्रो० रीता रानी वियतनाम में 'बेस्ट टीचर अवार्ड' से हुई सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-स्थानीय फिरोज गांधी कॉलेज की जन्तु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० रीता रानी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान और देश का मान बढ़ाया है। वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित बाओ सोन इंटरनेशनल होटल में 12 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित 'द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयक सम्मेलन' (सीसीअरबीईसी-2026) के दौरान उन्होंने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन जलवायु परिवर्तन, संसाधन, जैव विविधता, पर्यावरणीय चुनौतियां तथा सतत विकास के मुद्दों व रणनीतियों पर आधारित था।
सम्मेलन के दौरान प्रो० रीता रानी को शिक्षा अनुसंधान, सामाजिक सेवा, व्यावसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और Innovations in Applied Zoology के लिए अंतर्राष्ट्रीय 'Best Teacher Award' से सम्मानित किया गया।
उन्हें यह गौरवमयी सम्मान बैंकॉक (थाईलैंड) के सुआन सुनन्धा राजभाट विश्वविद्यालय के कैनाबिस, स्वास्थ्य विज्ञान एवं औषधीय जड़ी बूटी कार्यक्रम के निदेशक व सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ० थावाच्चाई कमोलथम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों से आए प्रख्यात शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधार्थी और विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे। प्रो० रीता रानी की इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।