रायबरेली-लक्ष्मीगंज में विद्युत विभाग द्वारा कल कैंप का आयोजन,,,,,

रायबरेली-लक्ष्मीगंज में विद्युत विभाग द्वारा कल  कैंप का आयोजन,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो-8742935637

ऊंचाहार-रायबरेली,क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को एक कैंप के आयोजन किया जायेगा । जिसमे  विभाग से संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
कैंप से संबंधित जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में गलत बिजली बिल,नाम में करेक्शन सहित अन्य सभी प्रकार की समस्याएं जिनका संबंध बिजली विभाग से है उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा।कैंप में बिजली विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे इस अवसर पर उनके साथ सहायक अभियंता शंभूलाल भी मौजूद रहेगे।