रायबरेली में पोस्टरवार को लेकर गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

रायबरेली में पोस्टरवार को लेकर गरमाई सियासत, सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर में समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगाए गए विवादित बैनरों को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं का आरोप है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए बैनरों में पार्टी और उसके सामाजिक समीकरणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। बैनरों में लिखा था, "लालटोपी, साइकिल निशान, परिवारवाद इनकी पहचान" तथा "PDA है नाम का भाई, यादववाद है अपनी कमाई"। इन नारों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि यह पूरी घटना सरकार की हताशा को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत रात के अंधेरे में चोरों की तरह शहर भर में विवादित बैनर लगवाए गए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
सपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बैनर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और राजनीतिक माहौल को दूषित करने का प्रयास हैं।
बताया जा रहा है कि विवादित बैनर शहर के कई प्रमुख चौराहों पर लगाए गए थे, जिन्हें बाद में हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टरवार को लेकर जिले की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।