Raibareli-सेवा ही संकल्प पदयात्रा के अंतर्गत उद्यान मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं*

Raibareli-सेवा ही संकल्प पदयात्रा के अंतर्गत उद्यान मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं*
Raibareli-सेवा ही संकल्प पदयात्रा के अंतर्गत उद्यान मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला
7309336397

रायबरेली: सेवा ही संकल्प पद यात्रा के अंतर्गत उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वि0 खं0 हरचंदपुर में कासो खास से विशुनपुर तक पद यात्रा की। यह यात्रा पिंडरी सरगही,कठवारा, गुलूपुर ,अंगूरी, पहली बाजार, नन्दखेड़ा होते हुए विशुनपुर तक गई। यात्रा के दौरान उद्यान मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उद्यान मंत्री ने लोगों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सरकारी  योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उद्यान मंत्री ने इस दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंतर्गत कठवारा रोड से नहर की पटरी होते हुए हुसैनगंज तक 1 किमी तक के मरम्मत कार्य का शिलायन्स भी किया।