ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-विकास क्षेत्र दीन शाह गौरा की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता क्षेत्र के शिवनारायण सिंह चौहान इंटर कॉलेज प्रांगण में सम्पन्न हुई । बीईओ सत्य प्रकाश , एसआरजी सुनील यादव की अगुआई में बीते सप्ताह हुईं सभी न्यायपंचायत से जीते खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जलवा दिखाया ।
जूनियर स्तर के बालिका वर्ग में 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान पर शिवांशी ,द्वितीय  अंजलि, तृतीय रूपाली रही ,200 मीटर दौड़ में प्रथम सुधा, द्वितीय संजना, तृतीय कनक रही, 400 मीटर दौड़ में प्रथम लक्ष्मी, द्वितीय सुधा,तृतीय कनक रही, लंबी कूद में रोशनी प्रथम ,शिवांशी द्वितीय व रेनू तृतीय रही, गोला फेक में प्रिय प्रथम पिंकी द्वितीय शिवांशी तृतीय रही वहीं चक्रक्षेपण में अंशिका प्रथम कोमल द्वितीय वंदना तृतीय रही । 


वहीं बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अशोक प्रथम, नितिन द्वितीय, अविरल प्रताप सिंह तृतीय रहे । 200 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम ,शिवा द्वितीय, धीरेंद्र कुमार तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, सौरभ द्वितीय, नितिन तृतीय, लंबी कूद में धीरेंद्र प्रथम, सुजीत द्वितीय, अनीश तृतीय तथा गोला फेक में शिवा प्रथम, सुजीत द्वितीय ,सूरज तृतीय, चक्रक्षेपण में शिवा प्रथम, सुजीत द्वितीय ,सूरज तृतीय स्थान पर रहे । इस मौके पर बीडीओ गौरा अशोक सचान, कॉलेज प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सिंह, एसआरजी सुनील यादव, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरकेश यादव ,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश पांडे, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशीष चौधरी, शिक्षक संजीव सोनी, जंगबहादुर, उमेश पटेल ,चंद्रशेखर ,अशोक मिश्रा ,डॉ राम कृपाल यादव, अखिलेश बाजपेयी, महेन्द्र कुमार सविता समेत कई अनुदेशक ,अनुचर व शिक्षक गण उपस्थित रहे ।