रायबरेली-बाइक के पंजीकरण कागजात ना देने का आरोप,,,,

रायबरेली-बाइक के पंजीकरण कागजात ना देने का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-पूरे बेंचू मजरे उमरन निवासी रामनेवाज का कहना है कि उसने करीब तीन महीने पूर्व सरेनी गांव निवासी युवक से 45 हजार रुपए में मोटरसाइकिल खरीदी थी। इसके बाद से लगातार बाइक के पंजीयन कागजात मांग रहा है। टाल मटोल करते हुए युवक ने तीन महीने का समय बिता दिया। बाइक भी विक्रेता के नाम दर्ज नहीं है। अपना पैसा वापस मांगने पर विक्रेता झगड़े पर अमादा हो रहा है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।