साईकिल सवार को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित , बाइक सवार छात्र घायल

साईकिल सवार को बचाने में बाइक हुई अनियंत्रित , बाइक सवार छात्र घायल

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो-7007782057
9838392747





 रायबरेली( बछरावां ): गुरुवार को बांदा बहराइच हाईवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित हो गई । हादसे में बाइक सवार हर्ष सोनी पुत्र कमलेश उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ओमनगर  व सुयश पुत्र राजेश कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी स्टेशन रोड बछरावां गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए , हर्ष सोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घायल सुयश ने बताया कि वह दोनों बाइक से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गुझरी जा रहे थे । इसी बीच साइकिल सवार को बचाने में हादसा हो गया । थानाध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।