गैंगेस्टर अधिनियम का वाछिंत तथा 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगेस्टर अधिनियम का वाछिंत तथा 25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-


अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392747



 रायबरेली (बछरावां)  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत  थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-888/2023 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम वाँछित तथा 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त अनिल यादव पुत्र श्यामलाल निवासी भोदू का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के कुन्दनगंज चौराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।  
 
जानकारी के अनुसार अनिल यादव के विरुद्ध धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम थाना बछरावाँ रायबरेली के विरुद्ध धारा-302,201,404,34 भादवि थाना बछरावाँ रायबरेली मुकदमा दर्ज था। जिसमें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप-निरीक्षक  हरिमोहन सिंह  , आरक्षी  कासिब अहमद  , आरक्षी चालक  शिवचरन  द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि 25 000 के इनामिया को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।