अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि, बिहार दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर पर

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि, बिहार दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर पर

-:विज्ञापन:-

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को अतिरिक्त कर के रूप में 72,961.21 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राज्यों को दी जाने वाली धनराशि की सूची में उत्तर प्रदेश के खाते में सर्वाधिक रकम आएगी। प्रदेश को अतिरिक्त कर के रूप में 13088.51 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं दूसरे नंबर पर बिहार को 7,338 करोड़ रुपये और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपये मिलेंगे। धनराशि मिलने के बाद योगी सरकार की ओर से चल रहे सामाजिक कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों को बल मिलेगा।