रायबरेली तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठ मजदूर घायल, किया गया इलाज

रायबरेली तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठ मजदूर घायल, किया गया इलाज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज एनएच हाईवे पर कुंदनगंज गांव के पास शनिवार सुबह एनएचआई की गाड़ी से 8 मजदूर सेरी के पास मजदूरी करने जा रहे थे, तभी कुंदनगंज गांव के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हे टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें संतोष कुमार उम्र 35 वर्ष पुत्र गंगाराम निवासी नंदौली थाना बछरावां, इंद्रभान उम्र 42 वर्ष पुत्र रामसजीवन निवासी 12 कोठार रीवा निवासी मध्य प्रदेश, राम सजीवन उम्र 50 वर्ष पुत्र महादेव को गंभीर चोटे आई। राहगीरो की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वही कार सवार कार छोड़कर मौके से ही फरार हो गया। घायल जैसे ही सीएचसी पहुंचे तो चिकित्सक ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर चोटे थी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है तथा अन्य पांच लोगों को मामूली चोट आने के कारण वह लोग बिना इलाज कारण अपने घरों के लिए चले गए हैं। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।