सपा विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, चाय पर हुई अहम बातचीत

सपा विधायक राहुल लोधी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, चाय पर हुई अहम बातचीत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली पहुंचे। पीडीए रथ यात्रा के कार्यक्रम के बीच अखिलेश यादव सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचे और उनके साथ बैठकर चाय पी।
अखिलेश यादव के राहुल लोधी के घर चाय पीने को लेकर पहले से ही चर्चा थी। दरअसल, लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि वह रायबरेली आने पर विधायक राहुल लोधी के घर चाय जरूर पीएंगे। रायबरेली पहुंचने के बाद उन्होंने अपना यह वादा पूरा किया।
राहुल लोधी के आवास पर अखिलेश यादव ने विधायक और पार्टी के नेताओं के साथ चाय पर बातचीत की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई।
एक कप चाय के इस कार्यक्रम को महज औपचारिक मुलाकात के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। अखिलेश यादव की रायबरेली यात्रा और राहुल लोधी के घर हुई मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
पीडीए रथ यात्रा के जरिए समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जनसंपर्क अभियान को धार देने में जुटी है। ऐसे में पार्टी विधायक के घर अखिलेश यादव की चाय पर हुई मुलाकात ने स्थानीय सियासी हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।
राहुल लोधी के घर चाय के दौरान हुई बातचीत अब रायबरेली की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है।