रायबरेली आनंदी माँ-एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

रायबरेली आनंदी माँ-एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां , रायबरेली- कस्बे में स्थित दयानंद बछरावां पी.जी. कॉलेज, बछरावां, रायबरेली द्वारा “आनंदी माँ - एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा” के अंतर्गत कैंसर मुक्त भारत के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव, बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया तथा इसके लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।रैली के उपरांत महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।महाविद्यालय का यह प्रयास “कैंसर मुक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।