रायबरेली-मालगाड़ी से पटरी उतारते समय रेलवे ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त,,,

रायबरेली-मालगाड़ी से पटरी उतारते समय रेलवे ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त,,,

-:विज्ञापन:-



रियोर्ट-सागर तिवारी


दो घंटे तक गेट पर रूकी रही मालगाड़ी,,

ऊंचाहार - रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए मालगाड़ी से रेल पटरी उतारते समय रायबरेली ऊंचाहार रेलखंड का ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया । जिससे हड़कंप मच गया । इस दौरान करीब दो घंटे तक मालगाड़ी रेलवे गेट पर खड़ी रही , जिससे सड़क मार्ग का आवागमन ठप रहा । उसके बाद रेल लाइन की मरम्मत की गई है ।
     ज्ञात हो कि ऊंचाहार कानपुर रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाना है । नई रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे रेल पटरी उतारी जा रही है । बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक मालगाड़ी रेल पटरी लेकर आई थी । जिसे नगर के कोतवाली के पीछे रेल लाइन के किनारे उतारा जा रहा था । मालगाड़ी कानपुर लाइन पर खड़ी थी , इसके बगल से जाने वाली रायबरेली रेलखंड की लाइन पर एक उतारते समय गिर गई । जिससे रायबरेली रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया । मामले की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया । इस दौरान थाना के पास वाला रेलवे गेट भी बंद था और गेट के अंदर ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक का जायजा लिया । उसके बाद मरम्मत करने वाली टीम को बुलाया गया । इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लगा । इस दौरान मालगाड़ी रेलवे गेट पर ही खड़ी रही । जिससे इस रोड पर आवागमन बाधित रहा । इधर से निकलने वाले वाहनों को मुख्य चौराहा से ओवर ब्रिज होते हुए लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग से निकाला गया । बाद में पहुंची मरम्मत की टीम ने क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया है । गनीमत रही कि इस दौरान कोई सवारी गाड़ी नहीं आई थी , जिससे रेलवे यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है ।