बंद कमरे में लड़के के साथ थी नर्स, पुलिस ने खुलवाया दरवाजा तो मकान मालिक की निकल पड़ चीख
यूपी के एटा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को हैरान परेशान करके रख दिया है। दरअसल पड़ोसी जिले फिरोजाबाद की रहने वाली एक युवती एटा में स्टाफ नर्स है जो यहां कमरा लेकर किराए पर रहती थी।
आमतौर पर नर्स सुबह के सामने ड्यूटी करके आती थी, लेकिन एक दिन पहले वह सुबह के चार बजे ही आ गई। कुछ देर बाद मकान मालिक को युवती के उल्टी करने की आवाजें सुनाई दीं तो वह दौड़कर उसके कमरे के पास पहुंचा। कमरा बंद था तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर मकान मालिक चीख पड़ा। कमरे में युवती के अलावा एक युवक भी था। युवती बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। युवक पास में बैठा था, देखते ही देखते युवक भी अचेत होकर गिर पड़ा। दोनों ने जहर खा रखा था। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नर्स की मौत हो गई जबकि युवक का इलाज जारी है।
जिला फिरोजाबाद थाना एका के गांव मदीपुर निवासी गार्गी यादव (25) पुत्री राजकमल स्टाफ नर्स थी और वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। इनकी रात की डयूटी चल रही थी। दो माह पहले मोहल्ला श्यामनगर से कमरा खाली करके मोहल्ला जाटवपुरा निवासी दीपक गुप्ता के दूसरी मंजिल बने कमरे में रहने आई थी। अकेले ही कमरे में रहती थी। मकान मालिक की मानें तो वैसे तो हर दिन नर्स सुबह आठ बजे डयूटी करके घर पर आती थी। शनिवार सुबह साढ़े चार बजे कमरे पर आ गई थी। करीब सात बजे उल्टी की आवाज सुनकर दीपक गुप्ता दूसरी मंजिल पर कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद डायल-112 पर कॉल की।
मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। नर्स कमरे में अचेत हालत में पड़ी मिली और लड़का बैठा हुआ था। कुछ सेकंड बाद भी नीचे गिर गया। दोनों को पुलिस लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। गार्गी की कुछ समय बाद ही उपचार के दौरान मौत हो गई। लड़के का नाम सुरजीत यादव (26) पुत्र रामपाल निवासी नगला मधांती एका फिरोजाबाद के रूप में पहचान की। घरवालों को कॉल कर जानकारी दी। घरवालें सुरजीत को लेकर आगरा चले गए, जहां उसका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से दो सुसाइड नोट बरामद किए है साथ ही वीडियो भी मोबाइल से मिला है जिसमें दोनों ने अपने प्रेम-संबंध की बात कही है साथ ही साथ रहने में असफल रहने पर आत्महत्या करने की बात कही है। पुलिस की मानें तो युवक पर थाना जसराना में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमें वह वांछित चल रहा है।
इंस्टाग्राम पर थी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग, मौत पर सभी के आए आंसू
स्टाफ नर्स इंस्टाग्राम पर थी और इनके काफी संख्या में फैन जुड़े हुए थे। काफी संख्या में वीडियो बनाती थी। कुछ दिनों से कुछ गम भरे वीडियो भी बनाए थे। साथियों के साथ काफी वीडियो बनाती थी। मौत की सुनकर सभी स्टाफ नर्स मेडिकल कॉलेज पहुंची तो वह भी अपने आंसू नहीं रोक सकी थी। सभी की आंखें नम थीं।
एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह का कहना है कि मोहल्ला जाटवपुरा में जिला फिरोजाबाद की स्टाफ नर्स किराएं पर रहती थी। कमरे में नर्स, इनके प्रेमी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। युवक फिरोजाबाद में हत्या के मामले में वांछित है। सुसाइड नोट में लिखा है कि यह हत्या के मामले जेल में चले जाएंगे और दोनों एक नहीं हो पाएंगे। जिसके कारण आत्महत्या कर रहे है। मामले की जांच की जा रही है।

rexpress 