रायबरेली प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के चौथे दिन सिक्का स्पोर्टिंग क्लब व मुशीर दबंग ने जीते अपने-अपने मैच
रायबरेली-ओम ग्रुप आफ बिल्डर्स और ट्रेडर्स तथा यूथ क्रिकेट अकादमी द्वारा रायबरेली प्रीमियर लीग का चौथे संस्करण के दौरान चौथे दिन आज पहला मैच मुशीर दबंग व राजपूत रॉयल्स के बीच खेला गया जबकि दूसरा मैच नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी व सिक्का स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। दिन के पहले मैच में मुशीर दबंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास कुमार पाल के 50 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 131 रन बना कर ऑल आउट हो गए, जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपूत रॉयल्स निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इस मैच में विकास कुमार पाल को शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि दिन का दूसरा मैच नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी व सिक्का स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्का स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 115 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी निर्धारित ओवरों में महज 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, इस प्रकार इस मैच को सिक्का स्पोर्टिंग क्लब ने अपने नाम किया इस मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए शिव सोनकर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। यूथ क्रिकेट अकादमी के सचिव सिविल रावत ने बताया इस की इस टूर्नामेंट में कल पहला मैच मुशीर दबंग व नदीम सिद्दीकी क्रिकेट अकादमी के बीच जबकि दूसरा मैच ओवियन 11 व सिक्का स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर मोहम्मद अयाज, मोहम्मद मुशीर, गोपाल खन्ना, अवनीत कनौजिया, साजिद जाफरी, शोभित सिंह चौहान, शिवांशु बाजपेई, नितिन बजाज, जितेन्द्र यादव, अजीत सिंह, सरवर अहमद आदि के साथ भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

rexpress 