रायबरेली-घूरे के विवाद में हुई मारपीट , दो महिला समेत चार घायल

रायबरेली-घूरे के विवाद में हुई मारपीट , दो महिला समेत चार घायल

-:विज्ञापन:-



       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -दरवाजे पर लगे घूरे को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया । इसमें हुई मारपीट में एक ही पक्ष के दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए है । पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है ।
    यह घटना गुरुवार की सुबह हुई है । कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी काली दीन का कहना है कि उनके दरवाजे के सामने गांव के कुछ लोगों ने गोबर का घूरा लगा रखा है । जिससे निकल रही दुर्गंध से बीमारी फैल रही है । उन्होंने इस घूरे को हटाने के लिए उन लोगों से कहा तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए । उनके पिता शिव बहादुर के साथ मारपीट करने लगे।  बीच बचाव के लिए वह गए तो उनके ऊपर लाठी से प्रहार कर दिया गया । इस बीच शोरगुल सुनकर उनकी पत्नी उर्मिला और बेटी दीक्षा उन्हे बचाने पहुंची तो उनके साथ मारपीट करके घायल कर दिया गया । इस मारपीट में सभी चारो लोग घायल हो गए है । घटना के बाद कोतवाली पहुंचे काली दीन ने मामले की तहरीर दी है । कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच और कार्रवाई के लिए एनटीपीसी चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।