रायबरेली-ऊंचाहार में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के आने के समय में यात्रि कर रहे रेलवे लाइन पार आखिर क्या कर रही GRP,,,,,?

रायबरेली-ऊंचाहार में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के आने के समय में यात्रि कर रहे रेलवे लाइन पार आखिर क्या कर रही GRP,,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली--जान जोखिम में डालकर ट्रेन के आने के समय में यात्रियों द्वारा छोटे बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करके एक नम्बर से दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर जाते हुए देखा जा सकता है। यात्री गण रेलवे पर बने ओवर ब्रिज का उपयोग नहीं करते है। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। यात्रियों का रेलवे ट्रैक पार करके आते जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
                          प्रयागराज से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आने के दौरान ट्रैक के रास्ते यात्री जानजोखिम में डालकर ट्रेन पर चढ़ने के लिए एक नम्बर स्टेशन से दूसरे नंबर स्टेशन पर छोटे छोटे बच्चों के साथ आते जाते हुए।जिसका वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो बीते सप्ताह का बताया जा रहा।जबकि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की तैनाती भी रहती है, बावजूद यात्री रेलवे ओवर ब्रिज का उपयोग नहीं करते हैं। क्योंकि लोगों का मानना है, कि पूर्व में बने रेलवे ब्रिज को जर्जर होने के नाते तोड़ दिया गया है। उस जगह नया निर्माण रेलवे द्वारा नहीं कराया गया है। नया पुल का निर्माण जो एनटीपीसी ने कराया है। वह काफी दूरी पर है। इस लिए यात्री जल्द बाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालकर इधर से उधर जाते हैं। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। लेकिन जिम्मेदार मौन धारण किए हुए।
आरपीएफ प्रभारी एस के सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्यवाही के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।