रायबरेली-सीडीपीओ कार्यालय में तैनात एक कार्यकत्री द्धारा आहार बेजने का लगा आरोप,,,?

रायबरेली-सीडीपीओ कार्यालय में तैनात एक कार्यकत्री द्धारा आहार बेजने का लगा आरोप,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार- रायबरेली-सीडीपीओ कार्यालय में राजकीय कार्यों के लिए तैनात पड़ोसी गांव निवासिनी एक महिला कार्यकत्री राव उपनाम इस महिला कार्यकत्री राव द्वारा आहार बेचने का सारा सेटिंग गेटिंग का खेल किया जाता है।  इसके साथ ही महिला कार्यकत्री द्वारा सीडीपीओ कार्यालय का कथित तौर पर धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है।
ऊंचाहार मदारीगंज गांव के निकट स्थित बाल विकास एवं पुष्टहार वा विभाग के सीडीपीओ कार्यालय में पड़ोसी गांव की राव उपनाम को राजकीय कार्यों के लिए तैनात किया गया है। आरोप है कि इस दौरान इस महिला द्वारा गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आए आहार को बेचने के खेल किया जा रहा है। सरकार द्वारा पुष्टाहार विभाग के माध्यम से 
गर्भवती महिलाओं, सात माह से तीन वर्ष तथा तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए शुद्ध तेल, शुद्ध दलिया व शुद्ध चने की दाल इत्यादि आहार के रूप में मुहैया कराया जाता है। सूत्र बताते हैं कि लाभार्थियों के हिस्से से बचे हुए आहार के कुछ हिस्से को केन्द्र संचालिका द्वारा डकार लिया जाता है। बचा हुआ आहार सीडीपीओ कार्यालय पहुंचाया दिया जाता है। अब इसी आहार को सीडीपीओ कार्यालय में तैनात यह महिला कार्यकत्री राव द्वारा बेचकर मोटी रकम की काली कमाई की जा रही है।