रायबरेली-राजमार्ग के किनारे दुकान से हजारों का फर्नीचर चोरी

रायबरेली-राजमार्ग के किनारे दुकान से हजारों का फर्नीचर चोरी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-दुस्साहसिक चोरों ने नगर की सीमा पर स्थित एक दुकान से हजारों रुपए कीमत का फर्नीचर उठा ले गए है । मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा । मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है ।
    कस्बा निवासी मो रुस्तम की लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर ओवर ब्रिज के पास फर्नीचर की दुकान है । सोमवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे । रात में चार पहिया सवार चोर उनकी दुकान पर पहुंचे और दुकान के सामने लगा कीमती फर्नीचर लाद ले गए । मंगलवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो सारा फर्नीचर गायब देखकर दंग रह गए । दुकान में चोरी की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया । दुकानदार ने मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में दी है । कोतवाल आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है ।