तेज रफ्तार कर ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत नाजुक

तेज रफ्तार कर ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-


 
अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392747



रायबरेली-बछरावां-बुधवार सुबह रेलवे में ट्रैक मैन की रूप में कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात दयाशंकर पुत्र नंदलाल निवासी पूरे प्राणसिंह का पुरवा थाना लालगंज बाइक से ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे । सभी लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जोहवासर्की मोड के पास रायबरेली की ओर मुड़ते समय बछरावां से रायबरेली की तरफ जा रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी । हादसे में ट्रैक मैन गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए , उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । थाना अध्यक्ष बृजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है । तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।