सिख गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी ने राज्यमंत्री से की शिष्टाचार भेट

सिख गुरूद्वारा प्रंबधक कमेटी ने राज्यमंत्री से की शिष्टाचार भेट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक शिष्टमंडल वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह मोंगा व चरनजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में  यू पी सरकार के कृषि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश सिंह जी से जाकर मिला और श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से उद्यान के नाम की घोषणा पर आभार व हर्ष व्यक्त किया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
   उद्यान मंत्री से मिलने सिख समाज का एक शिष्ट मंडल ने पहुंचकर उन्हें गुरुजी के नाम की गई उद्यान के नाम की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए  कहा की आपने जो यह महान कार्य की घोषणा की है इस पर पूरा सिख  समाज में बहुत ही हर्ष की लहर दौड़ गई है आपकी इस महान कार्य पर हम आपके बहुत आभारी रहेंगे।  मंत्री दिनेश सिंह जी ने आए हुए शिष्ट मंगल का स्वागत किया और कहा कि मेरा यह सौभाग्य है अब तक के राजनीतिक सफर की सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में सच्चे देशभक्त व खालसा पंथ की नींव रखने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी के नाम उद्यान का नाम रखना,मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ऐसा कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और बताया कि मैने कभी भी वोट के लाभ के लिए ऐसा कार्य नही किया इस देश के सबसे महानतम कुर्बानी अगर किसी ने दी है तो वह गुरु गोविंद सिंह जी का परिवार है जिन्होंने देश मानव कल्याण की रक्षा के लिए अपने पिता की कुर्बानी और अपने चारों पुत्रों के साथ अपनी कुर्बानी दे दी।    इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी जगरूप सिंह जी, परमजीत सिंह गांधी सभासद, हरविंदर सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह तनेजा, बलजीत सिंह मोगा एडवोकेट, करनदीप सिंह मोगा,गुरुभेज सिंह सलूजा, अवतार सिंह गांधी, हरमंदर सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह मोंगा,अमरजीत सिंह सलूजा उपस्थित रहे ।