ऊंचाहार:ईरान लीडर खामनेई की हत्या पर आक्रोश,शिया समुदाय ने जताया गुस्सा,,,,,

ऊंचाहार:ईरान लीडर खामनेई की हत्या पर आक्रोश,शिया समुदाय ने जताया गुस्सा,,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊँचाहार , रायबरेली -ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।
शियाओं के धार्मिक गुरु व ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई को निशाना बनाकर धोखे से हत्या कर दी गई।आरोप है कि अमेरिका व इजरायल पर उनकी हत्या की गई।घटना से शिया समुदाय के लोगों में गम का माहौल है।रविवार को कस्बे में शिया समुदाय के दर्जनों लोगों ने मस्जिद पर इकट्ठा होकर घटना पर गहरा दुःख जाहिर करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की।
मौलाना शाहीन हैदर व अली रजा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर की हत्या नहीं शहादत है।और उन पर किया गया हमला कायराना है।शियाओं के धर्मगुरु की मौत से हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में गम का माहौल है।उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को भी इस मुद्दे पर न्याय के साथ खड़े होने की आवश्यकता है।