रायबरेली-NTPCअपने सेवित क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का किया आयोजन,,,,,

रायबरेली-NTPCअपने सेवित क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का किया  आयोजन,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली -एन टी पी सी  के सौजन्य से डीएवी स्कूल में नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (जैम) के अन्तर्गत एन टी पीसी अपने सेवित क्षेत्र में बालिकाओं के लिए सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय  करता है।एन टी पीसी ऊंचाहार ने इस वर्ष बेसिक के 115 बच्चियों को इस कार्यक्रम में चयनित किया है।
 एन टी पी  सी, सी एस आर टीम द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह रायबरेली को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। जिसमें बी एस ए रायबरेली ने बच्चियों के उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा का अवलोकन और कार्यस्थल का निरीक्षण किया।  बी एस ए शिवेंद्र प्रताप सिंह रायबरेली ने बच्चियों से उनकी रूचियों को जाना और पूछा भविष्य में क्या बनना चाहती है जिस पर बच्चियों ने डाक्टर, वकील,शिक्षक , अधिकारी, क्रिकेटर बनने की बात कही।
इस कार्यक्रम में बच्चियों को तैराकी, दौड़,सिलाई बुनाई,साफ सफाई, हाइजिन, कम्प्यूटर, जूडो कराटे जैसी अनेक गतिविधियां कराई जाती है।सभी बच्चियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है इस मौके पर प्रधानाध्यापक अतीश कुमार और एन टी पी सी सी एस आर टीम मौजूद रहीं।