New Year 2024: भारत में नए साल की तैयारी, न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है आगाज

New Year 2024: भारत में नए साल की तैयारी, न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है आगाज

-:विज्ञापन:-

भारत नया साल शुरू होने में कुछ घंटे बाकी है। लेकिन कुछ ऐसे भी देश हैं जहां नए साल का आगाज हो चुका है। ऑकलैंड और सिडनी में नया साल 2024 दस्तक दे चुका है। दोनों शहरों से नए साल के स्वागत की शानदार रंगबिरंगी तस्वीरें सामने आई हैं। ऑकलैंड के स्काई टावर और सिडनी के हार्बर ब्रिज से जमकर आतिशबाजी हुई।

न्यूजीलैंड में भारतीय समय अनुसार 31 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड में नया साल मनाया गया। इसके दो घंटे बाद ही ऑस्ट्रेलिया में जश्न शुरू हुआ। भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद ऑकलैंड में भारी संख्या में लोक एकत्रित होकर 10 सेकंड के काउंटडाउन के साथ स्काई टावर पर जमकर आतिशबाजी की। इसके साथ ही हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास भी आकर्षक नजारा देखने को मिला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्बर और ओपेरा हाउस के पास करीब 12 मिनट तक आतिशबाजी चली। इस दौरान करीब साढ़े आठ टन पटाखे जलाए गए। 10 लाख से अधिक लोग इकट्ठा हुए।

भारत में भी नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो गई हैं बस 12 बजने का इंतजार है। मंदिरों पूजा-पाठ का दौरा जारी है, मॉल और शो रूम सजा दिए गए हैं। लखनऊ के हजरतगंज में भी 12 बजे के बाद जमकर आतिशबाजी करने की तैयारी है।