कराटे ब्लैक बेल्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

कराटे ब्लैक बेल्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

कराटे ब्लैक बेल्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर।

रायबरेली-वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकोन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में वा जिला कराटे संघ रायबरेली के तत्वाधान में, रायबरेली के सभी कराटे खिलाड़ियों के लिए ब्लैक बेल्ट आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे सभी खिलाड़ी जो कराटे से ब्लैक बेल्ट करना चाहते हैं निर्धारित समय के अंदर आवेदन पूरा कर लें।
आवेदन के लिए पात्र वही खिलाड़ी होंगे जिनके पास येलो बेल्ट (9क्यू) से लेकर ब्राउन बेल्ट (1क्यू) तक की सर्टिफिकेट होगी साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र सभी की फोटोकॉपी फार्म के साथ जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कराटे एसोसिएशन रायबरेली के जिला कार्यालय से संपर्क करें। सूचना का आधार कराटे एसोसिएशन रायबरेली के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता व कराटे एसोसिएशन के सचिव राहुल कुमार पटेल के  द्वारा प्राप्त हुई है।