क्रय विक्रय समिति में पीसीएफ का खुला सरकारी धान खरीद केंद्र

क्रय विक्रय समिति में पीसीएफ का खुला सरकारी धान खरीद केंद्र

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी ( गुड्डू)
मो-7007782057
   9838 392 747



बछरावां रायबरेली -- बछरावां के पटेल नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के आग्रह पर व जनपद के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में आखिरकार सरकारी अफसरो की देखरेख में धान खरीद केंद्र का उद्घाटन किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे जनपद के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचकर उद्घाटन किया। वहीं धान खरीद के बारे में अधिकारियों से संवाद भी किया।  इसके साथ ही साथ अधिकारियों की लचर कार्यशैली के कारण किसानों के सामने मौके पर भी पीसीएफ के डीएस अतुल चौधरी व डिप्टी आरएमओ सोनी गुप्ता को कड़ी फटकार भी लगाई। वही अपने निजी सचिव को बिंदु को नोट करने के लिए कहा और यह भी बताया कि तुम्हारी हीलाहवाली को हम मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। उसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के साथ फीता काट कर धान खरीद केंद्र का उद्घाटन किया।  किसानों को किसी भी समस्या के लिए अवगत कराने के लिए भी निर्देशित किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सतत प्रयासरत है। वही इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, खंड विकास अधिकारी एस बी सिंह ,मंडल अध्यक्ष परवेश, प्रेम चौधरी, प्रधान अरुण चौधरी ,प्रधान दीपक चौधरी, प्रधान विनोद कुमार, रामेंद्र चौधरी ,भाजपा नेता मुजीब अहमद साथ सैकड़ो की संख्या में किसानों ने माल्यार्पण करके मंत्री जी का स्वागत किया।