Raibareli-अवैध खनन का वीडियो सोशलमीडिया पर हो रहा वायरल,मचा हड़कंप*

Raibareli-अवैध खनन का वीडियो सोशलमीडिया पर हो रहा वायरल,मचा हड़कंप*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*मोटी रकम लेकर कुंभकर्णीय नींद में सोये हुए हैं जिम्मेदार अधिकारी*

*अवैध खनन की काली कमाई से खनन माफिया के साथ-साथ स्थानीय पुलिस व तहसील के बड़े अधिकारी भी हो रहे मालामाल*

*...तो क्या उच्चाधिकारी भी अपना हिस्सा लेकर कोतवाल साहब पर बनाए हुए हैं अपना आशिर्वाद*



सरेनी-रायबरेली-क्षेत्र में कानून व्यवस्था का राज कायम है,कहीं कुछ अवैध व गलत नहीं हो रहा है का उच्चाधिकारियों को हवाला देते हुए गुमराह करने वाले सरेनी कोतवाल के क्षेत्र में वास्तविकता में कहीं कुछ वैध हो ही नहीं रहा है बल्कि क्षेत्र में अवैध कार्यों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है!क्षेत्र में हत्या,चोरी व मारपीट की घटनाओं में लगाम लगाने में जहां साहब नाकाम साबित हुए हैं वहीं के अवैध तरीके से हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान व अवैध खनन की खबरें लगातार समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर रही हैं,बावजूद उच्चाधिकारी कुंभकर्णीय नींद में सोये हुए हैं और संबंधित कोतवाल पर कार्यवाही करने से बचते नजर आ रहे हैं!क्षेत्रीय बुद्धजीवियों का मानना है कि उच्चाधिकारी भी अपना हिस्सा लेकर कोतवाल साहब पर अपना आशिर्वाद बनाए हुए हैं!जहां एक तरफ शासन द्वारा अवैध खनन को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ सरेनी क्षेत्र में जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध खनन जारी है!इस आशय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!यह वीडियो सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे साबह का पुरवा गांव का है जो कि दो दिन पहले रात का बताया जा रहा है!क्षेत्र में पुलिस व तहसील प्रशासन की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार खूब फलफूल रहा है!यही नहीं सूत्रों की मानें तो पूरे साहब का पुरवा गांव में बीते दो दिनों पूर्व तहसील के एक बड़े अधिकारी व कोतवाल की मिलीभगत से रात के अंधेरे में अवैध खनन का कार्य चल रहा था!अवैध खनन की काली कमाई से खनन माफिया के साथ-साथ स्थानीय पुलिस व तहसील के बड़े अधिकारी भी मालामाल हो रहे हैं!