Raibareli-भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित बलिदान दिवस मनाया गया।

Raibareli-भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित बलिदान दिवस मनाया गया।

-:विज्ञापन:-




 सलोंन-भारत विकास परिषद शाखा सालोन  के  द्वारा गुरु पुत्रों के बलिदान दिवस के अवसर  पर सलोन नगर के दुर्गा पूजा पंडाल के पास एक कार्यक्रम का    आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलोन भाजपा विधायक अशोक कोरी और विशिष्ट अतिथि , संजय भाई  सह प्रांत कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , और विशेष अतिथि नवल किशोर  बाजपेई, प्रांत उपाध्यक्ष भारत विकास परिषद, और  मुख्य वक्ता के रूप में  रायबरेली  के मुख्य ग्रंथि  जगरूप सिंह  यह कार्यक्रम बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहेगुरु के खालसा, वाहेगुरु की फतेह  के  जय घोष से आरंभ हुआ, दीप प्रज्वलित करके  विधायक अशोक जी संजय  ने गुरु पुत्रों के चित्रों पर  पुष्पांजलि की, इस अवसर पर संजय  ने गुरु पुत्रों के त्याग और हिंदू धर्म में गुरुओं के योगदान के बारे में बताया, और उसके बाद भारत विकास परिषद के  उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने भारत विकास परिषद के कार्यों के बारे में सभी जन समूह को जानकारी दी, मुख्य अतिथि विधायक   अशोक कोरी ने गुरु पुत्रों के बलिदानों को याद किया एवं उनको  नमन करते हुए सभी को गुरु पुत्रों के साहस,बलिदान के बारे में जन सामान्य  में जानकारी देने का सभी प्रबुद्ध जनों से आग्रह किया,
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे रायबरेली से मुख्यग्रंथी जगरूप सिंह ने चिड़ियों से मैं बाज लढ़ाऊ  सवा लाख से एक लड़ाऊं तो गुरु गोविंद सिंह नाम कहां हूं,   गुरु गोविंद सिंह जी और उनके पुत्रों के साहस, पराक्रम, पंथ और  देश की रक्षा के लिए किए गए योगदान के बारे में विस्तार से बताया, उनके एक एक शब्द से गुरु पुत्रों के साहस वीरता गुरु गोविंद सिंह के बारे में सुनकर लोगों की आंखे नम  हो गई और हर तरफ से गुरु गोविंद सिंह की जय जयकार और बोले सो निहाल सत श्री अकाल ,वाहेगुरु की खालसा वाहेगुरु की फतेह के नारों से सभा स्थल  गुंजा यमान हो गया, इस कार्यक्रम का सफल संचालन भारत विकास परिषद के सचिव सुनील साहू ने किया,इस इस कार्यक्रम के संयोजक सरदार मंजीत सिंह,रहे, और कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद सालोन शाखा के अध्यक्ष नागार्जुन प्रसाद गुप्ता ने सभी आए हुवे , अतिथि गणों  का आभार व्यक्त किया,  कार्यक्रम का  संचालन अजय बाजपेई द्वारा किया गया । इस अवसर पर आशुतोष रस्तोगी, सरदार गुरप्रीत सिंह  और सरदार परमजीत सिंह गांधी , शुभम अग्रहरी दिनेश साहू शुभम साहू, रोहित गुप्ता, दिनेश अग्रहरि अमन जयसवाल, राम सजीवन , निरंकार रस्तोगी ,धीरज कौशल, सरदार रणजीत सिंह, सरदार गुरबचन सिंह ,सरदार  इंद्रजीत सिंह ,इंदर सिंह, गुरप्रीतसिंह, सुरजीत सिंह सतपाल सिंह ,डिप्टी सरदार ,अमरप्रीत सिंह रणवीर सिंह ,दलजीत सिंह, जगजीत सिंह सर्वजीत सिंह, बलप्रीत सिंह गगन दीप सिंह गुरविंदर सिंह निर्मलजीत सिंह  गुरप्रीत सिंह सिमर पोपली रमेश पटेल और और सालोन गुरुद्वारा सभा कमेटी के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह ,आतमदेव सिंह आदि ने इस कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया, क्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सालोन के प्रतिनिधि के रूप में शिवम रस्तोगी, नरेंद्र रस्तोगी राजेंद्र गुप्ता, और अंजलि साहू की उपस्थिति विशेष रूप से रही।